Jind : संदिग्ध परिस्थितियों के चलते महिला की मौत, मायका पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Jind : गांव धनखड़ी में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक महिला की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला की हत्या की गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि महिला ने फांसी लगा कर जान दी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव धनखड़ी निवासी सतीश की पत्नी जिंद्रो की बुधवार संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतका का मायका पक्ष तथा उचाना थाना पुलिस फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची ओर हालातों का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के दौरान सतीश तथा उसकी मां खेत में गए हुए थे। पांच वर्षीय बेटे को स्कूल के लिए बस में बैठा जिंद्रो घर लौट आई थी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे मकान में फांसी के फंदे पर लटकते पाया। बचाने के फेर में शव को नीचे उतार दिया। वहीं मृतका के मायका पक्ष गांव कुराड निवासी परिजनों ने बताया कि जिंद्रो की 12 दिसंबर 2016 को सतीश के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही जिंद्रो को परेशान किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालजनों ने जिंद्रो की हत्या की है। उचाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया गया है। परिजनों के बयान होने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS