Jind : फर्जी काल सेंटर चलाकर महिला गिरोह कर रहा लोगों से ठगी, 23 मोबाइल, एक लैपटॉप व 30 सिम बरामद

Jind : फर्जी काल सेंटर चलाकर महिला गिरोह कर रहा लोगों से ठगी, 23 मोबाइल, एक लैपटॉप व 30 सिम बरामद
X
  • नोयडा के सेक्टर में चल रहे फर्जी काल सेंटर का पुलिस ने किया भंडाफोड़
  • पुलिस ने छापा मारकर 9 लोगां को किया गिरफ्तार

Jind : साइबर क्राइम थाना पुलिस की टीम ने नोयडा के सेक्टर में चल रहे फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड़ किया। इस काल सेंटर में अधिकतर महिलाएं काम करती थी। गिरोह के लोग गूगल पर विभिन्न सर्विस के महत्वपूर्ण नंबरों को डाल देते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उस नंबर पर फोन करता तो गिरोह के लोग नजर बना लेते। इसके बाद उसको सर्विस देने का झांसा देकर उसके साथ ठगी करते। पुलिस ने आरोपियों से 23 मोबाइल, एक लैपटॉप व 30 के करीब सिम कार्ड सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है।

डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि जिला के साइबर क्राइम थाना की प्रभारी एसआई पूजा की अगुवाई वाली टीम को एक अंतरराज्यीय साइबर अपराध गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली। गिरोह ने अपने मोबाईल नम्बरों को गूगल पर विभिन्न हेल्पलाइन के नाम से अपलोड किया हुआ है। जब भी कोई जरूरतमंद व्यक्ति गूगल से किसी हेल्पलाइन का नंबर लेना चाहता है तो इनका नंबर सामने आता है। जब वह व्यक्ति इनसे अपनी आवश्यकता अनुसार सहायता मांगता है तो ये गिरोह उन्हे अपने झांसे में फंसा लेता है और किसी न किसी तरीके से सहायता मांगने वाले व्यक्ति से रुपए ऐंठ लेते हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी लक्ष्य, गौतम बुद्ध नगर यूपी निवासी अमन कुमार, गाजियाबाद यूपी निवासी दीपा, डोली, नोयडा निवासी वंशिका, ईस्ट दिल्ली निवासी फिजा, नोएडा निवासी निशा के रूप में हुई। पुलिस ने कुल 9 लोगाें को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें - Jind : मेरी आवाज सुना कार्यक्रम के माध्यम से बीरेंद्र सिंह उठाएंगे किसानों की आवाज

Tags

Next Story