Jind : दीवार गिरने से नीचे दबे मजदूर, एक की मौत, दूसरा घायल

Jind : दीवार गिरने से नीचे दबे मजदूर, एक की मौत, दूसरा घायल
X
  • पशु डेयरी की दीवार लिपाई कार्य के दौरान हुआ हादसा
  • पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा

Jind : गांव बिशनपुरा में पशु डेयरी की दीवार के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव काे कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव नियातपुर यूपी निवासी शंभू अन्य मजदूरों के साथ गांव बिशनपुरा में पशु डेयरी दीवार निर्माण में मजदूरी करता था। अच्छी खासी ऊंची दीवार की लिपाई की जा रही थी। इसी के चलते शंभू तथा उसका साथी मजदूर राकेश दीवार पर पानी का छिड़काव कर रहे थे। उसी दौरान अचानक दीवार गिर गई। शंभू तथा उसका साथी राकेश दोनों दीवार के मलबे के नीचे दब गए और घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को मलबे के नीचे से निकाल नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शंभू को मृत घोषित कर दिया। जबकि राकेश घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। बताया जाता है कि दीवार निर्माण में मिट्टी का प्रयोग किया गया था। मृतक के भतीजे के बयान पर सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनाें को सौंप दिया। सदर थाना की जांच अधिकारी मोनिका ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाए हैं। इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनाें को साैंप दिया है।

यह भी पढ़ें - Yamunanagar : दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर विधवा महिला की पेंशन पर आरोपी ने लिया 10 लाख का लोन

Tags

Next Story