Jind : युवक ने संदिग्ध हालतों में लगाया फांसी का फंदा

Jind : युवक ने संदिग्ध हालतों में लगाया फांसी का फंदा
X
  • 6 माह पहले ही एक युवती के साथ किया था प्रेम विवाह
  • परिजनाें ने मृतक को बताया मानसिक रूप से परेशान

Jind : गांव अमरेहड़ी में बीती रात युवक ने संदिग्ध हालातों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने लगभग छह माह पहले प्रेम विवाह किया था। परिजनाें ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टर्माटम करा परिजनों को साैंप दिया।

गांव अमरेहडी निवासी गौरव ने बीती रात संदिग्ध हालात के चलते अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। जब तक गौरव को फांसी के फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालाताें का जायजा लिया। मृतक के पिता मंगत राम ने बताया कि गौरव कैथल रोड पर परचून की दुकान पर कार्य करता था। उसने लगभग छह माह पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनाें की उम्र कम होने के कारण उसकी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था। दोनों गांव के बाहरी इलाके में मकान किराए पर लेकर रह रहे थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि गौरव देर शाम को दुकान से घर आया था, जिसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसने कमरे में जाकर देखा तो गौरव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक के पिता मंगतराम ने बताया कि गौरव मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसी परेशानी के चलते उसने फांसी का फंदा लगा लिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनाें को सौंप दिया। सदर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने युवक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। किसी पर कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें - Fatehabad : होटल में अंधाधुंध गोलियां चलने से मचा हडकंप, एक युवक घायल


Tags

Next Story