जजपा ने संगठन में किया विस्तार, व्यापार सेल में 29 पदाधिकारी नियुक्त, देखें सूची

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, जेजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी सुरेश मित्तल, प्रदेशाध्यक्ष महावीर गुप्ता व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद व्यापार सेल में 29 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की।
पार्टी द्वारा पंचकुला निवासी हरबंश लाल सिंगला और पानीपत निवासी सुनील गुप्ता को व्यापार सेल में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं अंबाला निवासी छोटे लाल, कैथल निवासी राजीव शर्मा, जींद निवासी महिंद्र लोधर, हिसार निवासी वेद अग्रवाल, फतेहाबाद निवासी सुरिंद्र गर्ग, सिरसा निवासी सतपाल अरोड़ा, भिवानी निवासी विष्णु केडिया, गुरुग्राम निवासी विद्या सागर, नूंह निवासी राशिद अहमद कुरैशी और फरीदाबाद निवासी ललित बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष होंगे।
व्यापार प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के पद पर रोहतक निवासी मनोज विज, फरीदाबाद निवासी जेपी शर्मा, पानीपत निवासी धर्मेंद्र जावा, अंबाला निवासी विनोद सूद, भिवानी निवासी प्रदीप गोयल, रोहतक निवासी रविंद्र कुमार और गुरुग्राम निवासी विनय गुप्ता को नियुक्त किया है।
जेजेपी व्यापार सेल में दादरी निवासी हरेंद्र सिंह हांडा, कैथल निवासी राजेंद्र कुमार, सोनीपत निवासी विनोद जैन, भिवानी निवासी विनोद जांडीवाल, रोहतक निवासी मुकेश वर्मा, फरीदाबाद निवासी आशुतोष गर्ग, दादरी निवासी नरेश गोयल, रेवाड़ी निवासी पूर्ण सिंह, पलवल निवासी नरेश मेहंदीरत्ता और महेंद्रगढ़ निवासी मुकेश मित्तल को प्रदेश सचिव बनाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS