जयंती पर इस जिले में देवीलाल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करेगी जजपा

जयंती पर इस जिले में देवीलाल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करेगी जजपा
X
दिग्विजय चौटाला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को प्रदेश की जनता तब याद आई है जब पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी खिसक गई है। उन्होंने कहा कि “हालात देखकर कैप्टन अमरिंदर की, सांस फूल गई भूपेंद्र की”, आज यह चर्चा प्रदेश के कोने-कोने में है।

चंडीगढ़। पूर्व उप-प्रधानमंत्री जननायक देवीलाल की सबसे बड़ी प्रतिमा 25 सितंबर को नूंह जिले के गांव हिलालपुर में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर स्थापित की जाएगी। प्रतिमा की कुल ऊंचाई 42 फीट है। यह जानकारी जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने चंडीगढ़ में दी। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी कटाक्ष किया और कहा कि "हालात देखकर कैप्टन अमरिंदर की, सांस फूल गई भूपेंद्र की"। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को अजय चौटाला के नेतृत्व में दिल्ली-मुंबई हाईवे पर नूंह जिले के हिलालपुर गांव में चौ. देवीलाल की 42 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी जो कि चौ. देवीलाल की अब तक की सबसे बड़ी प्रतिमा होगी। इसके अलावा पार्टी द्वारा जिला, हलका व ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को प्रदेश की जनता तब याद आई है जब पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी खिसक गई है। उन्होंने कहा कि "हालात देखकर कैप्टन अमरिंदर की, सांस फूल गई भूपेंद्र की", आज यह चर्चा प्रदेश के कोने-कोने में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान सोनिया-राहुल गांधी के आगे कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसे कद्दावर नेता का अगर यह हाल है तो हुड्डा का जिक्र ही नहीं होगा। दिग्विजय ने कहा कि यह बात भूपेंद्र हुड्डा भी अच्छी तरह समझते हैं इसलिए उन्होंने बुधवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई, जिसमें कई कांग्रेसी विधायक नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे सब विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा से किनारे कर लेंगे और हुड्डा अकेले बैठक किया करेंगे।

Tags

Next Story