Kaithal : अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 21 लाख, दंपत्ति नामजद

Kaithal : अमेरिका भेजने के नाम पर दो युवकों से 21 लाख 12 हजार रुपए की ठगी (cheating) गई है। पीड़ितों की इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने नामजद दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पीडल गांव के गुरमेल सिंह ने चीका पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी गांव के सुभाष के साथ बोलचाल थी। सुभाष ने उसे कहा कि वह युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। वह उसकी बातों में आ गया तथा उसने अपने लड़के रणवीर सिंह और रिश्तेदार गांव जोबना खेड़ा आदित्य का पासपोर्ट आरोपी को दे दिया। उसे तथा उसकी पत्नी मुकेश ने बताया कि वह जल्द ही उन दोनों को अमेरिका भिजवा देंगे । दोनों ने इसके लिए 40 लाख रुपए की मांग की और कहा कि 10 लाख एडवांस देने होंगे तथा बाकी के 30 लाख अमेरिका का वीजा लगने के बाद दिए जाएंगे।
बाद में आरोपियों ने बताया कि वे उन दोनों को तंजानिया देश भेजने के बाद अमेरिका भेज देंगे। आरोपियों ने और अधिक फीस की मांग करते हुए उनसे 21 लाख 12000 की राशि ले ली। बार-बार कहने के बावजूद आरोपियों ने तंजानिया से दोनों काे अमेरिका नहीं भेजा। वे बड़ी मुश्किल से वहां से वापस लौट आए और अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने राशि देने से साफ इंकार कर दिया तथा धमकी भी दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बिलासा राम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Fatehabad : खान मोहम्मद, रजाबाद में बाढ़ का पानी पॉकेट में हुआ इकट्ठा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS