Kaithal : इटली गए साले का लड़का बताकर ठगे 23 लाख

Kaithal : इटली गए साले का लड़का बताकर ठगे 23 लाख
X
  • अलग-अलग कारण बताकर ऑनलाइन रुपए अपने खातों में करवाए जमा
  • पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर शुरू की जांच पड़ताल

Kaithal : इटली गए साले का लड़का बता कर ठग ने चीका के रहने वाले व्यक्ति से 5 बार में अलग-अलग खातों में रुपए डलवाकर 23 लाख रुपए की हेराफेरी की। साईबर थाना (cyber police station) पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

डेरा भाग सिंह, वार्ड नं. 16 चीका निवासी संतोष सिंह ने बताया कि उसके दो बेटे बलजीत सिंह व सर्वजीत सिंह कई वर्षों से इटली में पक्के तौर पर रह रहे हैं। गांव कसौर निवासी उसके साले बहादुर सिंह के दो लड़के बलराज सिंह व मनजीत सिंह भी इटली में पक्के तौर पर रह रहे हैं। इनमें से मनजीत सिंह उनके घर अपनी बुआ के पास रहता था। इसलिए वे उसे अपने बेटों की तरह प्यार करते हैं। उनके पास कथित तौर पर 25 मई की शाम को फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि फूफड़ मैं मनजीत बोल रहा हूं। उसने अपनी पत्नी से भी उसकी मनजीत का फोन कह कर बात कराई। फिर दोबारा 4 बजे के बाद उसका फोन आया। उसने खुद को मनजीत बताते हुए कहा कि फुफड़ उसने इटली के डॉक्टरों से कागज बनवाए हैं जिनके 3 लाख रुपए बनते हैं जो उसे अभी देने हैं। उसने अपना फोन नंबर देकर उस पर रुपए भेजने के लिए कहा।

उसने डेरा भाग सिंह से बताए गए नंबर पर 15 हजार रुपए ऑनलाइन भेज दिए। उसका फिर फोन आया कि इतने रुपए में काम नहीं चलेगा, दोबारा भेजो। अगले दिन उसके फोन पर फिर एक व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि उसने मनजीत से 3 लाख रुपए लेने हैं। उसकी माता बीमार चल रही है। संतोष सिंह ने कहा कि अनपढ़ होने के कारण वह उसकी बातों में आ गया और उसने बताए गए नंबर पर एक लाख रुपए भेज दिए। इस तरह कभी मनजीत सिंह से किसी गोरे का एक्सीडेंट होने के नाम पर फैसला करवाने के लिए और कभी इटली के जज को रिश्वत देने के लिए वे उससे रुपए मांगते रहे। जो उसने अलग-अलग तारीखों से अलग-अलग नाम के व्यक्तियों के खाते में ट्रांसफर करवा दिए। इस तरह अज्ञात व्यक्ति ने मनजीत का नाम लेकर उससे 23 लाख रुपए ठग लिए। जांच अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - Haryana : उत्कृष्ट खिलाड़ियों के सेवा नियमों में संशोधन को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

Tags

Next Story