Kaithal : विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

Kaithal :  विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों की ठगी
X
विदेश भेजने के नाम पर एक दंपत्ति ने युवक से 27 लाख 31 हजार 700 रुपए की ठग लिए। पीड़ित की इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Kaithal : विदेश भेजने के नाम पर एक दंपत्ति ने युवक से 27 लाख 31 हजार 700 रुपए की ठग लिए। पीड़ित की इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव रसीना के विरेंद्र सिंह ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। इसके लिए उसने करनाल निवासी सुखविंद्र चड्ढा व उसकी पत्नी गगन चड्ढा से बातचीत की। आरोपियों ने उसे व उसके बच्चों को अमेरिका भेजने के नाम पर अक्टूबर 2022 से अप्रैल 2023 तक 27 लाख 31 हजार 700 रुपए ले लिए। बाद में आरोपियों ने उनको छोटे-मोटे विदेशों में भेज दिया और जल्द अमेरिका भेजने का झांसा देकर करीब छह माह तक वहीं घुमाते रहे। बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके रुपए वापस दे रहे हैं। अब आरोपियों ने उनका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - Kaithal : सांझेदारी में व्यापार करने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

Tags

Next Story