Kaithal : जापान से आए डेलीगेशन ने गांव जांबा व सरकारी स्कूल पूंडरी का किया दौरा

Kaithal : पूंडरी में जापान से आए एक तीन सदस्यों के डेलिगेशन ने सरकारी स्कूल व गांव जांबा का दौरा किया। डेलीगेशन में आए सदस्यों ने गांव की संस्कृति, रहन-सहन, खानपान और कृषि बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जापान के सदस्यों ने गांव में लस्सी, दूध का जायका भी लिया। पुरुष सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ गांव की शान समझे जाने वाला हुक्का भी गुड़गुड़ाया।
गांव के सरपंच लाभ सिंह ने बताया कि ये डेलिगेशन सुजुकी कंपनी की तरफ से आया था। कंपनी द्वारा पूंडरी में स्थित शोरूम को अपग्रेड किया गया है। इस मौके पर कैथल कंपनी के एमडी पंकज बंसल ने बताया कि डेलीगेट सदस्यों द्वारा पूरे हरियाणा में से पूंडरी स्टेशन का दौरा करने के लिए और जानकारी प्राप्त करने के लिए चयन किया था। डेलिगेशन में शामिल सदस्यों का विजिट करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एरिया में रहने वाले लोगों की दिनचर्या, इनकम के साधन और कार खरीदने का स्कोप देखना था। इस दौरान उन्होंने पूंडरी के सरकारी सनातन सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल का दौरा किया और शिक्षा के स्तर को देखा। अध्यापकों व बच्चों से भी बात की। गांव व स्कूल का दौरा करने के बाद जापान से आए सभी सदस्य काफी खुश नजर आए और गांव की संस्कृति को देखकर काफी प्रभावित भी हुए।
यह भी पढ़ें - Jind : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS