हरियाणा में खौफनाक वारदात : ससुराल वालों ने दामाद को जिंदा जलाया, पेट्रोल डालकर लगाई आग

हरियाणा में खौफनाक वारदात : ससुराल वालों ने दामाद को जिंदा जलाया, पेट्रोल डालकर लगाई आग
X
मृतक 27 वर्षीय राजीव के पिता गांव अमरगढ़ जिला जींद निवासी कृष्ण ने पुलिस को बताया कि राजीव का ससुराल पक्ष के साथ पहले भी वाद विवाद होता रहता था तथा पुलिस में केस भी दर्ज है।

हरियाणा के कैथल जिले के कलायत हलके के सिमला गांव में ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर कलायत पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

करीब 27 वर्षीय मृतक राजीव जींद जिले के गांव अमरगढ़ का रहने वाला था। राजीव की शादी गांव शिमला निवासी सकीना पुत्री चन्द्रभान के साथ चार साल पहले हुई थी। जबकि राजीव की बहन की साहिल शादी भी उसकी पत्नी के भाई सागर के साथ की गई थी। राजीव के पिता कृष्ण व भाई शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि राजीव का ससुराल पक्ष के साथ पहले भी वाद विवाद होता रहता था तथा पुलिस में केस भी दर्ज है। उन्होंने बताया कि ससुराल के लोग अक्सर राजीव को फोन करके बुला लेते थे और उसके साथ मारपीट भी करते थे। आज उन्हें सूचना दी गई कि राजीव ने आग लगा ली है, लेकिन उन्हें मौके पर पता चला कि राजीव पर तेल छिड़ककर आग लगाई गई है तथा राजीव के शरीर पर चोटों के निशान भी थे।

उन्होंने बताया कि पहले भी राजीव के साथ ससुराल पक्ष द्वारा मार पिटाई की जाती थी तथा पहले भी ससुराल पक्ष के लोगों पर पुलिस केस चल रहा है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरुदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिमला गांव में एक व्यक्ति ने तेल छिछ़ककर आग लगा ली है। लेकिन मृतक के पिता व भाई ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसके भाई को तेल छिड़ककर आग लगाया गई है। मृतक का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक राजीव की बहन साहिल, पत्नी सकीना, ससुर चंद्रभान, सास केलो और सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Tags

Next Story