Kaithal : बाढ़ में खराब हुई घर की दीवारें, अब छत भी हुई धराशाई

Kaithal : बाढ़ में खराब हुई घर की दीवारें, अब छत भी हुई धराशाई
X
  • खम्भहेडा वासी गरीब परिवार का गिरा आशियाना
  • महिला ने मदद की लगाई गुहार, सरकार करे आर्थिक सहायता

Kaithal : उपमण्डल के गांव खम्बहेडा में एक गरीब परिवार के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। एक तो गरीबी, ऊपर से मकान की छत गिरने की आफत, दोनों समस्याओं ने परिवार को झिंझोड़ कर रख दिया। परिवार की महिला सदस्या पद्मावती कौर पत्नी सुरेन्द्र सिंह ने सरकार व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार के पास एकमात्र घर की छत ही बची हुई थी, इसके अलावा तो घर का अधिकतर हिस्सा पिछले दिनों आई बाढ़ के कारण पहले ही नुकसान से खराब हो गया था। अब बची छत भी एकाएक भरभराकर ढह गई है। उनके घर की छत गिरने के बाद अब उनके पास कोई ठोर-ठिकाना नहीं बचा, जबकि आसपास के साथ बसते गरीब परिवारों में ही उन्हें रात गुजारनी पड़ रही है जिसके चलते उनके परिवार के अन्य सदस्य भी ऐसा करने पर मजबूर हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाई कि उनकी सुनवाई करते हुए उन्हें नई छत तैयार करवाकर दी जाए ताकि उनका परिवार गुजर बसर कर सके। उन्होंने प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों से भी मदद की दरकार की। महिला ने कहा कि उन्होंने हाल ही आप्रेशन भी करवाया था जिसके चलते कहां तो उन्हें आराम करना था और कहां अब दर-दर जाकर मदद मांगनी पड़ रही है।

नायब तहसीलदार गुहला सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर पीड़ित द्वारा अपने हुए नुकसान की मांग की जानी चाहिए थी। यदि उसने ऐसा किया है तो हरजाना मिल पाना संभव है। यदि ऐसा नहीं किया तो उसका भी कोई समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Nuh : अवैध रूप से संचालित टायर प्लांट पर सीएम फ्लाइंग का छापा

Tags

Next Story