Kaithal : लिव इन रिलेशन में रह रही महिला ने लगाया फांसी का फंदा

Kaithal : लिव इन रिलेशन में रह रही महिला ने लगाया फांसी का फंदा
X
  • पति व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज
  • लिव इन रिलेशन के कारण दहेज हत्या का मामला नहीं हुआ दर्ज

Kaithal : गांव मटौर में लिव इन रिलेशन में रह रही महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले महिला ने फोन कर अपने पीहर वालों को मारपीट करने और परेशान करने की बात बताई थी। कलायत पुलिस ने मृतका के कथित पति व सास के खिलाफ मारपीट करने व आत्महत्या (sucide) के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। लिव इन में रहने के कारण दहेज हत्या का मामला दर्ज नहीं हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर महिला के परिजनों वालों को सौंप दिया है।

जींद के उचाना कलां निवासी रामफल ने बताया कि उसकी बेटी मीनाक्षी की शादी करीब 6 साल पहले गांव बीहड गढवाल जिला सोनीपत में हुई थी। एक साल पहले मीनाक्षी ससुराल में अनबन होने के कारण 10 महीने पहले इंतवारी वासी मटौर के साथ बतौर पति पत्नी गांव मटौर में रहने लगी। वीरवार सुबह 8 बजे मीनाक्षी का उसके छोटे भाई कुलदीप के पास फोन आया। जिसमें उसने बताया कि उसका पति इन्तवारी व सास प्रकाशो उसे दहेज के लिए ताने मारते और तंग करते हैं। उसी शाम उन्हें सूचना मिली कि मीनाक्षी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

सूचना पाकर वह अपने दोनों लड़कों के साथ गांव मटोर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मीनाक्षी की लाश चारपाई पर पड़ी है। अपने पति व सास से परेशान होकर ही मीनाक्षी ने आत्महत्या की है। थाना कलायत के एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि महिला गांव मटौर में लिव इन रिलेशन में रह रही थी। उसकी कानूनी शादी ना होने के कारण आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज नहीं किया गया। केवल आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें - Ambala : फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मौजूदगी में हुआ विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम



Tags

Next Story