रोहतक : मां-बाप की गोली मारकर हत्या करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज़ रोहतक
जनता कॉलोनी में तारा होटल संचालक पिता और मां की गोली मारकर हत्या करने वाले बेटे को शिवाजी कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकता है।
एएसपी कृष्ण कुमार ने सोमवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया अभी तक की जांच में प्रॉपर्टी विवाद ही कारण माना जा रहा है। इसके अलावा अगर कोई कारण है तो उसका खुलासा जल्द किया जाएगा। आरोपित को रेलवे स्टेशन के पास घूमते हुए गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि शनिवार तड़के 3:30 बजे आरोपित तरुण थरेजा ने मकान में सो रहे अपने पिता चंद्रभान और मनीषा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। तभी से रोहतक पुलिस की चार टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। जांच में पता चला कि वह पिता पर तारा होटल और प्रॉॅपर्टी नाम कराने के लिए दबाव दे रहा था। मां बाप नहीं माने तो हत्या की गई। इसके अलावा जांच में सामने आया कि आरोपित नशे का आदी है। वह जुआं-सट्टा भी खेलता है। उस पर करीब 15 लाख का कर्ज है। कर्ज नहीं उतर पाने की वजह से वह प्रॉपर्टी बेचना चाहता था। वह मां बाप को करीब सात साल से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपित भागते हुए कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने मृतक की बेटी चांदनी की शिकायत पर तरूण के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS