रेलयात्रियों को राहत : 18 जून से चलेगी कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक एक्सप्रेस

रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे द्वारा पिछले लॉकडाउन के दौरान बंद की गई कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस को 18 जून से पुन: शुरू किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 05624 कामाख्या से शुक्रवार को चलकर रविवार सुबह 9:50 बजे दिल्ली, दोपहर 12:43 बजे सतनाली व रात 21:45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 05623 भगत की कोठी से मंगलवार को सायं 16:10 बजे चलकर रात्रि 00:45 बजे सतनाली, बुधवार प्रात: 04:30 बजे दिल्ली व बृहस्पतिवार रात 23:10 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
सतनाली रेल संघर्ष समिति प्रधान दिवान सिंह शेखावत ने बताया कि कामाख्या-भगत की कोठी साप्ताहिक रेलगाड़ी पिछले लॉकडाउन के दौरान बंद की गई थी। उन्होंने बताया कि अब 18 जून से इस साप्तिाहिक गाड़ी को स्पेशल रेलगाड़ी के रूप में संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 05624 गाड़ी शुक्रवार को सायं 5:15 बजे कामाख्या से चलकर रविवार सुबह 09:50 दिल्ली, 10:33 दिल्ली कैंट, 10:51 गुड़गांव, 11:43 रेवाड़ी, 12:22 महेंद्रगढ़, 12:22 बजे सतनाली पहुंचेगी, जबकि 05623 भगत की कोठी से मंगलवार सायं 16:10 बजे चलकर मंगलवार मध्यरात्रि (बुधवार) 00:45 बजे सतनाली, 01:05 बजे महेंद्रगढ़, 02:40 बजे रेवाड़ी, 03:26 बजे गुड़गांव, 03:43 बजे दिल्ली कैंट, 04:30 दिल्ली और वीरवार रात्रि 23:10 बजे कामाख्या पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस गाड़ी के संचालन से क्षेत्र के रेलयात्रियों, विशेषकर सेना में तैनात क्षेत्र के सैनिकों को काफी लाभ मिलेगा। प्रधान दिवान शेखावत ने सतनाली क्षेत्र के यात्रियों की असुविधा को देखते हुए जल्द से जल्द दिल्ली सरायरोहिल्ला-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस का सतनाली स्टेशन पर ठहराव बहाल करने एवं बीकानेर इंटरसिटी के सतनाली ठहराव की मांग की हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS