इनेलो : कर्ण चौटाला को आईटी सेल का राष्ट्रीय प्रभारी, गौरव छोक्कर को स्टेट हैड बनाया

एक अहम फैसला लेते हुए अभय सिंह चौटाला ने इनेलो पार्टी को सोशल मीडिया पर मजबूती देने के लिए कर्ण चौटाला को आईटी सेल का राष्ट्रीय प्रभारी और गौरव छोक्कर को आईटी सेल का स्टेट हैड बनाया है। गौरव छोक्कर ने पहले भी समय-समय पर पार्टी के सोशल मीडिया को संभालने में अहम् भूमिका निभाई हैं। उनके अनुभव को देखते हुए ही यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें दी गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की रिहाई के बाद से इंडियन नेशनल लोकदल कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला समेत इनेलो के सभी वरिष्ठ नेता एक बार फिर से अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुट गए हैं। इसी कड़ी में इनेलो सुप्रीमो के आदेश के बाद इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा को संगठन को मजबूत करने के लिए अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। तीनों पार्टी नेता जिलों मे जाकर जोन प्रभारियों, जिलों के प्रकोष्ठों के संयोजकों और तमाम जिला कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं की पूर्व में की गई बैठकों की समीक्षा करेंगे।
नफे सिंह राठी 5 से 8 जुलाई तक सोनीपत, रोहतक, दादरी, झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, नूंह और श्याम सिंह राणा 5 से 9 जुलाई तक पंचकूला, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर और जींद तथा प्रकाश भारती 8 से 11 जुलाई तक महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और अम्बाला जिलों में जाएंगे। इस दौरान इनेलो नेता सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं को जानेंगे और आगामी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को बताएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS