भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मानेसर से करेंगे गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मानेसर से करेंगे गांव-गांव चलो, घर-घर चलो अभियान की शुरुआत
X
  • 6 से 14 अप्रैल तक चलेगा अभियान, हरियाणा के दो हजार गांवों से संपर्क करने का रखा गया लक्ष्य
  • देश में एक लाख गांवों में जाएंगे ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्त्ता

चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा आगामी 6 अप्रैल को गुरुग्राम के मानेसर में भाजपा ओबीसी मोर्चा के गांव- गांव चलो, घर -घर चलो कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम मानेसर के सेक्टर 1 के कम्यूनिटी सेंटर में दोपहर बाद होगा। यह जानकारी पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री व भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने मानेसर में दी।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों गुरुग्राम में संपन्न हुई भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के स्थापना दिवस 6 से 14 अप्रैल तक ओबीसी मोर्चा द्वारा गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी अभियान का आरंभ भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा संसदीय बोर्ड सदस्य राज्य सभा सांसद डाॅ. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, संसदीय बोर्ड सदस्य सुधा यादव, सांसद नायब सैनी व अन्य नेता भी रहेंगे। हरियाणा में इस अभियान के तहत दो हजार गांवों से संपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है।

एक करोड़ से अधिक परिवारों से संपर्क करेगा ओबीसी मोर्चा : गजेंद्र यादव

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, हरियाणा प्रभारी एवं गांव गांव चलो, घर घर चलो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र यादव ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्त्ता देश के लगभग एक लाख गांवों में जाकर लगभग एक करोड़ परिवारों से मिलकर भाजपा सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग के लिए किए गए कार्यों एवं योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेंगे। 6 अप्रैल भाजपा के स्थापना दिवस से भारतीय संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक 9 दिनों में केंद्र सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों को गांव गांव, घर घर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।



Tags

Next Story