Karnal : प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या

Karnal : प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या
X
प्रेम प्रसंग के चलते करनाल में प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। बीते दिन दोनों के शव मथुरा के पास रेलवे ट्रेक के पास से बरामद हुए है। वहीं इस मामले में मृतक लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Karnal : प्रेम प्रसंग के चलते करनाल में प्रेमी-प्रेमिका ने सुसाइड (Suicide) कर लिया। बीते दिन दोनों के शव मथुरा के पास रेलवे ट्रेक (Railway Track) के पास से बरामद हुए है। वहीं इस मामले में मृतक लड़के के परिजनों ने लड़की के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक लड़के के परिजनों द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है ।

19 वर्षीय विवेक नामक लड़के के परिजनों ने बताया कि उन्होंने लड़की के बारे में अपने लड़के से बात की थी लेकिन उसने लड़की के साथ किसी भी तरीके का प्रेम प्रसंग होने से मना कर दिया और कहा कि सिर्फ उनकी पढ़ाई के बारे में ही आपस में बात होती है। 27 अप्रैल को शाम को ही लड़की भी लापता हो गई थी और उनका लड़का भी लापता था। जिसके बाद से ही लड़की वालों की तरफ से लड़के के परिवार वालों को धमकी मिली थी कि अगर लड़का कहीं पर भी मिल गया तो उसे जान से मार देंगे। लड़की के परिजनों ने लड़के वालों को यह बात कही थी कि वे दोनों को ढुंढेंगे और किसी तरह की पुलिस शिकायत नहीं करनी है। लड़का तुम्हें सौंप दिया जाएगा और हम लड़की को ले जाएंगे। लेकिन सूचना यह मिली कि दोनों के शव मथुरा के पास रेलवे ट्रेक के नजदीक पड़े है।

परिजनों ने बताया कि लड़का 27 अप्रैल को घर से लापता हो गया था, जिसके बाद वह अंबाला गया। लड़की अपने रिश्तेदारों के घर जगाधरी से अंबाला आई थी और उसके बाद अंबाला से दोनों ऋषिकेश गए। जिसके अगले दिन वे दोनों मथुरा आए। इस पूरी जानकारी का खुलासा तब हुआ, जब दोनों की जेब से रेलवे व बस में ट्रैवल करने के टिकट मिले। लड़के के परिवार वालों को 29 अप्रैल को मथुरा पुलिस की तरफ से लड़के के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी और पुलिस ने बताया कि उनके लड़के का एक्सीडेंट हो गया है इसलिए वह जल्द से जल्द मथुरा आ जाए। लेकिन वहां जाने पर मामला कुछ और ही दिखाई जहां उन्हें सिर्फ लड़के की लाश दिखाई गई लेकिन लड़की की नहीं, लड़की की भी हत्या हो चुकी है लेकिन शव नहीं दिखा रहे।

आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ऋषिकेश में शादी भी की थी। क्योंकि उनके फोन से कुछ फोटो बरामद हुई है जिसमें लड़का लड़की की सिंदूर से मांग भर रहा है। अब उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को की है, जिसमें लड़के के परिजनों द्वारा लड़की के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। आगामी जांच पुलिस द्वारा की जा ही है।

यह भी पढ़ें : टैंट हाउस की आड़ में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, CM Flying ने छापेमारी कर किया पर्दाफाश

Tags

Next Story