कॉन्ट्रैक्ट बेस कर्मचारियों को अब हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगाएगी खट्टर सरकार

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश के विभिन्न विभागों में ठेकेदारों के जरिए रखे जाने वाले कर्मचारियों को अब हरियाणा कौशल विकास के माध्यम से लगाने की तैयारी है। इस क्रम में हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अंदर भी निगम की ओर से ही कर्मचारी रखे जाएंगे। सरकार के इस फैसले से कहीं खुशी और कहीं गम भी नजर आता है। इस क्रम में हारटोन के माध्यम से परीक्षा देकर लगने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर व अन्य कर्मचारी भी कौशल निगम के तहत आएंगे। कुल मिलाकर इन कर्मचारियों ने सरकार के आला अफसरों और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से भी मुलाकात की हैः। पहले इन्हें नियमित हो जाने की आशा थी लेकिन निगम में आने के बाद अब इनमें निराशा है।
ग्रुप सी की नौकरियों के सेवा नियमों में बदलाव की तैयारी
वहीं हरियाणा में एक बार फिर से तीसरी श्रेणी की सरकारी नौकरियों के सेवा नियमों में कुछ बदलाव करने की तैयारी है। सरकारी कर्मचारियों के सेवा नियमों को लेकर राज्य सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाने और बदलाव के लिए तैयारी से पूर्व फीडबैक लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नियमों में बदलाव सरकारी दफ्तरों की कार्य व्यवस्था सुधारने और गुणवत्ता की दिशा में कदम उठाया जाएगा। इस क्रम में सरकारी संस्थाओं बोर्ड नियमों से ग्रुप सी की भर्ती को लेकर पदों पर नियुक्ति और पदोन्नति आदि की जानकारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि ग्रुप सी और उसके बाद ग्रुप डी अर्थात चौथी श्रेणी की नियुक्तियों को लेकर प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इस कारण से सेवा नियमों में बदलाव की तैयारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS