Khelo India Games : खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में हरियाणा सबसे आगे, अब तक इतने मेडल आए झाेली में

Khelo India Games : खेलो इंडिया यूथ गेम्स की पदक तालिका में हरियाणा सबसे आगे, अब तक इतने मेडल आए झाेली में
X
बुधवार शाम चार बजे तक हरियाणा के कुश्ती खिलाड़ियों ने 16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 11 कांस्य पदक हासिल किए हैं जबकि योगासन में हरियाणा को एक गोल्ड व पांच कांस्य पदक प्राप्त हुए।

चण्डीगढ। खेलो इंडिया यूथ गेम्स ( Khelo India Youth Games ) की मेडल तालिका में अभी तक हरियाणा सबसे आगे चल रहा है और बुधवार शाम चार बजे तक हरियाणा को 81 पदक हासिल हुए हैं जिनमें 28 गोल्ड, 23 सिल्वर और 30 कांस्य पदक शामिल हैं। बुधवार शाम चार बजे तक हरियाणा के कुश्ती खिलाड़ियों ने 16 गोल्ड, 10 सिल्वर और 11 कांस्य पदक हासिल किए हैं जबकि योगासन में हरियाणा को एक गोल्ड व पांच कांस्य पदक प्राप्त हुए।

इसी प्रकार, साइकिलिंग में दो गोल्ड व 6 कांस्य पदक हरियाणा को मिले हैं तो वहीं गतका में एक गोल्ड व तीन सिल्वर मैडल मिल चुके हैं। ऐसे ही, सूटिंग में दो गोल्ड, दो सिल्वर व एक कांस्य पदक हरियाणा के खिलाडियों ने हरियाणा की झोली में डाले हैं। अगरस्वदेशी खेल थांग-ता की बात करें तो थांग ता में हरियाणा को एक सिल्वर व तीन कांस्य पदक मिले हैं। उधर वेट लिफ्टिंग में तीन गोल्ड, दो सिल्वर व एक कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों को हासिल हुआ है। एथलेटिक्स में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपना पराक्रम दिखाया है और इस में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, दो सिल्वर तथा तीन कांस्य पदक हासिल किए हैं। बैंडमिंटन में हरियाणा को एक गोल्ड व एक कांस्य पदक मिला है जबकि जिम्नास्टिक में एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार, कबड्डी में एक गोल्ड व एक सिल्वर पदक तथा वालीबॉल खेल में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दो सिल्वर पदक हासिल किए हैं।

हरियाणा व महाराष्ट्र का दबदबा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में पदक तालिका में हरियाणा व महाराष्ट्र की पहले नंबर पर रहने की जो होड़ लगी है, वह अपने आप में रोमांचकारी है। दोनों ही राज्यों के प्रशंसकों के लिए बहुत ही दिलचस्प वातावरण बना हुआ है कि दिन में जहां हरियाणा पदक तालिका में नबर वन पर होता है, तो वहीं शाम होते-होते महाराष्ट्र पहले नंबर पर पहुंच जाता है। इसी प्रकार, अगले दिन भी कभी हरियाणा तो कभी महाराष्ट्र पदक तालिका में पहले नंबर पर दिखाई देते हैं। यही कहानी प्रतिदिन दोहराई जा रही है। कुल मिलाकर बात करें तो इन खेलों में हरियाणा और महाराष्ट्र का पूरी तरह दबदबा बना हुआ है।

खिलाड़ी अपनी संस्कृति का कर रहे आदान-प्रदान

खास बात यह है कि पंचकूला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स - 2021 के दौरान जहां पंचकूला ने एक लघु भारत का रूप ले लिया है, तो वहीं दूसरी ओर विभिन्न प्रांतों से आए खिलाड़ी आपस में अपनी भाषाओं व संस्कृति का आदान प्रदान कर रहे हैं।

Tags

Next Story