3 जनवरी को होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 का आगाज

चौथे 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021' के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इस कड़ी में 3 जनवरी, 2022 को केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थित में पंचकूला से इन खेलों का औपचारिक रूप से आगाज होगा। यह निर्णय गुरुवार को हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह की अध्यक्षता में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021 की कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में मुख्य सचिव एवं इन खेलों की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष संजीव कौशल भी उपस्थित थे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम में कोविड महामारी अलर्ट के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। तीन जनवरी, 2022 को होने वाले इस औपचारिक आगाज कार्यक्रम का आयोजन सायं 4.30 बजे पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित इंद्रधनुष सभागार में होगा, जिसका लाइव प्रसारण सेेक्टर 3 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर एवं सभागार के बाहर भी दिखाया जायेगा। औपचारिक आगाज कार्यक्त्रम में हरियाणा के ओलंपियन व अन्य खिलाड़ियों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ताकि यूथ उनसे प्रेरणा ले सकें। बैठक में बताया गया कि इस कार्यक्त्रम के दौरान खेलों के मस्कट धाकड़ व अधिकारिक जर्सी का भी अनावरण किया जायेगा। बैठक में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक पंकज नैन ने खेलों के आयोजन की तैयारियों पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केन्द्रीय युवा कार्यक्त्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021' में 25 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पांच पारंपरिक खेल जैसे कि गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंभ और योग भी शामिल हैं, की प्रतियोगिताएं पांच स्थानों नामतर् पंचकूला, अंबाला, शाहाबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में करवायी जाएंगी। इन खेलों में देश के 15 आयु वर्ग व 17 आयु वर्ग के 8500 खिलाडिय़ों के भाग लेने की सम्भावना है। इसके अलावा, स्पोर्टस एक्स्पो भी आयोजित किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS