खेलो इंडिया यूथ गेम्स : पुरुष हॉकी लीग मैच में पंजाब ने बिहार को 15-3 के अंतर से किया पराजित

हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के पुरुष हॉकी लीग के दूसरे दिन पंजाब की टीम ने बिहार को 15-3 गोल से अंतर से हराया। इसके अलावा मेजबान हरियाणा की टीम को भी हार का सामना करना पड़ा।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम निवास ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह और सायं के सत्र में दो-दो मैचों शेड्यूल निर्धारित किया गया है। इस शेड्यूल के अनुसार सुबह के सत्र में पहला मैच पंजाब और बिहार के बीच खेला गया। इस मैच को पंजाब के खिलाडिय़ों ने एक तरफा कर दिया और बिहार की टीम पर एक के एक बाद गोल दागने का काम किया।इस मैच में पंजाब ने 15 गोल किए और बिहार की टीम केवल 3 गोल कर पाई।
उन्होंने कहा कि हरियाणा और उतर प्रदेश के बीच दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रर्दशन किया और मेजबान हरियाणा की टीम को 5-1 गोल के अंतर से पराजित किया। उन्होंनेे कहा कि 6 जून को विश्राम के बाद 7 जून को सुबह 7 बजे झारखंड और चंडीगढ़ तथा सुबह 9 बजे मणिपुर और ओडिशा, सायं के सत्र में 3.30 बजे उत्तर प्रदेश और पंजाब, सायं 5.30 बजे हरियाणा और बिहार के बीच लीग का अंतिम मैच खेला जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS