युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म : खंडहर मकान में ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

हरिभूमि न्यूज.जींद
जुलाना थाना इलाका गांव की युवती का अपहरण कर खंडहर मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण दुष्कर्म करने 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जुलाना थाना इलाका गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 27 दिसंबर को परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे! पीछे से गांव संगतपुरा निवासी विकास उसकी 17 वर्षीय बेटी को बाइक पर अपने साथ गांव बड़ौदा के पुराने खंडहर मकान में ले गया, जहां पर आरोपित ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर विकास के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने तथा 6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला थाना की जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि महिला ने एक युवक पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS