सोनीपत में दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण

सोनीपत में दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण
X
पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। आरोपित के खिलाफ किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत महिला थाने में एक दिन पहले दर्ज करवाई थी।

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

सदर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण कर अज्ञात जगह पर बंधक बनाकर रखने के आरोप का मामला सामने आया हैं। किशोरी की मां ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। आरोपित के खिलाफ किशोरी ने दुष्कर्म की शिकायत महिला थाने में एक दिन पहले दर्ज करवाई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने गन्नौर थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले युवक व उसके साथी पर उसकी 17 साल की बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि आरोपी 13 मार्च को तड़के करीब पांच बजे उसकी बेटी को घर के पास से जबरन अपहरण कर अपने साथ ले गया। महिला का आरोप है कि आरोपी युवक के साथ उसका दोस्त भी था। महिला के बयान पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


किशोरी के बयान पर दर्ज है दुष्कर्म का मुकदमा

जिस युवक के खिलाफ किशोरी की मां ने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है उसके खिलाफ लडकी ने 12 मार्च को ही दुष्कर्म का मुकमदा दर्ज कराया है। किशोरी ने पुलिस को बताया था कि वह सोनीपत शहर के एक स्कूल में पढ़ती थी। दो साल पहले आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसका स्कूल के बाहर से अपहरण कर ले गया था। आरोपी ने अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसकी धमकी के चलते उसने मामले से अपने परिजनों को अवगत नहीं कराया था। दो साल बाद उसने परिजनों को बताया तो महिला थाना दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था।


आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

महिला ने पुलिस को शिकायत देकर युवक पर उसकी बेटी का अपहरण कर अज्ञात जगह पर बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया हैं। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। लड़की की तलाश की जा रही हैं। जल्द आरोपित युवक का पता लगाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।- सुनील कुमार, प्रभारी सदर थाना।

Tags

Next Story