सांघी के कुएं में मिले दो शवों के मामले में तीन दिन बाद हत्या का केस दर्ज

हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के सदर थाना केे गांव सांघी के कुएं में मिले अधेड़ और साधु के शव के मामले में परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या करने का शक जताया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने आश्रम में न घुसने की धमकी दी थी। शिकायत मिलने पर सदर पुुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 23 दिसंबर की सुबह सांघी के पास कुएं में एक साधु और अधेड़ का शव बरामद हुआ। अधेड़ की पहचान सोनीपत के गांव कथूरा निवासी महेंद्र के तौर पर हुई थी। साधु भी कथूरा में रहता था लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए भेजा था।
शनिवार को महेंद्र की पत्नी रेखा ने पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसका पति महेंद्र 19 दिसंबर को घर से गया था। इसके बाद से ही उसका फोन बंद आ रहा था। 23 दिसंबर को उसे पुलिस से सूचना मिली थी कि उसके पति और साधु का शव मिला है। पीड़िता ने शक जताया कि कुछ दिन पहले उनके घर पर गांव का रहने वाला चांद आया था।
उसने धमकी दी कि महेंद्र को मना कर दो कि वह साधु के पास आश्रम में न आए। अगर वह आश्रम में आया तो ठीक नहीं होगा। महिला ने शक जताया कि उसके पति की हत्या हुई है। जिसमें चांद और राजकुंवार समेत कई अन्य व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS