Breaking News : करनाल में तनाव का माहौल, किसानों पर वाटर कैनर की बौछार, धरने पर बैठे किसान, जींद में लगाया जाम

करनाल में प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद आंदोलनकारियों के जिला लघु सचिवालय के घेराव के बाद तनाव का माहौल है। किसानों का मार्च लघु सचिवालय के सामने पहुंच गया है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने उनके ऊपर वाटर कैनन का प्रयोग किया है। वहीं लघु सचिवालय के आस-पास भारी संख्या में पुलिस तैनात है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अलर्ट है। किसान मोर्चा के नेता लगातार किसानों से शांति व अनुशासन बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। वहीं जींद में किसानों ने जीन्द कैथल चंडीगढ़ हाईवे नगूरां गांव में जाम कर दिया है।
हम किसान साथियों समेत लघु सचिवालय करनाल में पहुंच चुके हैं पुलिस ने हिरासत में जरूर लिया था लेकिन युवाओं के जोश के आगे पुलिस को छोड़ना पड़ा, किसान साथियों के साथ सचिवालय पर उपस्थित हूं लड़ाई जारी रहेगी#लड़ेंगे_जीतेंगे #karnal
— Rakesh Tikait (@RakeshTikaitBKU) September 7, 2021
सचिवालय घेराव के लिए अनाज मंडी से किसानों ने कूच कर 3 नाके पार करने के बाद चौथे नाके पर पुलिस ने किसानों को रोक लिया था, यहां प्रशासन ने पहले से ही बसें बुला रखी थी जहां किसानों को गिरफ्तार किया वहीं कुछ किसान नमस्ते चौक फ्लाईओवर से होते हुए आगे बढ़ गए किसानों ने बसों की हवा भी निकाल दी। फिलहाल किसानों के कूच के बाद तनाव बना हुआ है। वहीं योगेन्द्र यादव ने ट्वीट कर कहा किसानों के भारी दबाब और प्रदर्शन के कारण में पुलिस ने सभी साथियों को बसों से उतार दिया है। इसके बाद किसान ने लघु सचिवालय पहुंचे और धरना शुरू कर दिया है।
किसानों के भारी दबाब और प्रदर्शन के कारण में पुलिस ने सभी साथियों को बसों से उतार दिया है। सभी नेता पैदल आगे बढ़ रहे हैं। https://t.co/LV14NWpNaB
— Yogendra Yadav (@_YogendraYadav) September 7, 2021
वहीं किसान महापंचायत करनाल में उपजे हालातों से खफा किसानों ने मंगलवार शाम को गांव कंडेला, नगूरां में जींद कैथल नेशनल हाईवे तथा अलेवा चौक पर जींद असंध मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानाें का कहना था कि सरकार बेवजह शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जता रहे किसानों को परेशान करने के साथ उन्हें उकसा रही है। जाम लगने की सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया। जिसके साथ पुलिस बल को अलर्ट कर दिया गया है। मंगलवार शाम को जब किसानों को पता चला कि करनाल किसान महापंचायत की सरकार ने मांगे नहीं मानी और किसान नेताओं को गिरफ्तार करना शुरु कर दिया। तो किसान खफा हो गए। जिस पर किसानों ने गांव कंडेला बस अड्डा, नगूरां टी प्वायंट पर जाम लगा दिया।
वहीं गांव अलेवा के चौंक पर किसानों ने जाम लगाकर जींद अंसध तथा राजौंद पिल्लूखेडा मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि करनाल में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमे किसान लाठीचार्ज करने वाले एसडीएम के खिलाफ मुकदमा तथा उसे सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। सरकार ने किसानों की बातें नहीं मानी। जब किसान करनाल लघु सचिवालय की तरफ कूच कर रहे थे तो किसान नेताओं को गिरफ्तार कर दिया। हालांकि प्रदर्शनकारी किसानों के दबाव में उन्हें छोड दिया गया। सरकार किसानों की मांगे नहीं मान रही है। अब किसानों के पास सिवाए सडकों पर आने के और कोई रास्ता नहीं बचा है। किसान नेताओं ने जो सरकार के सामने मांगे रखी थी उन्हें पूरा किया जाए। जाम लगने की सूचना पाकर संबंधित थानों के प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही जाम स्थलों के आसपास पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। जामों के हालातों को देखते हुए वाहनों के रास्ते डायवर्ट कर दिए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS