15 मार्च को जाखल में होगी किसान महापंचायत, राजेवाल सहित अन्य किसान नेता होंगे शामिल

हरिभूमि न्यूज : फतेहाबाद (जाखल)
तीन कृषि कानूनों के विरोध में 15 मार्च को जाखल में किसान महापंचायत होगी। किसान संघर्ष समिति के उप प्रधान जग्गी महल ने बताया कि जाखल अनाज मंडी के शेड के नीचे सयुंक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। इस महापंचायत में किसानों का जन सैलाब उमड़ेगा।
किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहा, रुलदू सिंह मानसा, कुलवंत संधू, बूटा सिंह बुर्ज गिल, जोगिंदर नैन, प्रगट सिंह जामाराए, मनजीत धनेर, मनदीप सिंह नथवान सहित के अलावा कई पंजाबी गायक भी उपस्थित होंगे। जग्गी महल ने कहा कि सरकार किसानों को लगातार दबाने का प्रयास कर रही है परन्तु किसान भी पीछे हटने वाले नही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसानों में अपने नेताओं को सुनने के लिए भी भारी उत्साह है। जग्गी महल ने कहा कि सरकार की नीयत से साफ हो रहा है कि वो इन कानूनों को इतनी आसानी से वापिस नहीं लेगी, क्योंकि पूंजीपति घरानों के साथ उनकी बड़ी डील हुई है। 15 को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर किसान संगठनों ने जन सम्पर्क अभियान शरू कर दिया है।
किसान संघर्ष समिति के प्रधान लाभ सिंह ने बताया कि किसान क्षेत्र के हर गांव में जा रहे है, और महापंचायत में शामिल होने के लिए किसानों को आह्वान कर रहे है। इस सम्मेलन में भारी संख्या में किसान शामिल होंगे। महापंचायत में आने वाले किसानों के लिए चाय लंगर की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी। इसी के साथ रैली में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल अलग जगह बनाया गया है, जिससे किसानों द्वारा लाए जा रहे वाहनों को खड़ा करने में कोई दिक्कत न हो।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS