विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी : स्कूलों में हाेगी 'हरियाणा को जानो' प्रतियोगिता, टॉपर्स को 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगी पुस्तक

दीपक कुमार डुमड़ा,बवानीखेड़ा
विद्यार्थियों को प्रदेश की संस्कृति के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन विद्यार्थियों को हरियाणा सामान्य ज्ञान से संबंधित सामग्री स्कूल स्तर पर उपलब्ध करवाएगी। बवानी खेड़ा ब्लॉक के तीन हजार टॉपर्स विद्यार्थियों को संस्था की तरफ से 'हरियाणा को जानो' नामक पुस्तक पर 50 फीसदी अनुदान पर उपलब्ध करवाई जाएगी। यह अनुदान अपनी पिछली कक्षा में 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ही दिया जाएगा। उसके बाद इस पुस्तक में दी गई सामग्री के आधार पर एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके टॉपर्स प्रदेश के चयनित ऐतिहासिक स्थलों का नि:शुल्क भ्रमण करवाया जाएगा। जिससे कि वे प्रदेश की संस्कृति को प्रत्यक्ष रुप से देख सके। यह कहना है राह क्लब बवानीखेड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा का। जितेन्द्र शर्मा के अनुसार प्रदेश के इतिहास में यह पहली ऐसी रंगीन पुस्तक है, जिसमें मानचित्रों व सांस्कृतिक विरासत से जुड़े चित्रों से लेकर हरियाणवीं शब्दावली की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।
प्रतियोगी परीक्षाओं में वरदान साबित होगी यह पुस्तक
राह क्लब बवानीखेड़ा के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि 'हरियाणा को जानो' पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के लिए वरदान साबित होगी। इस पुस्तक को सीबीएसई, एचबीएसई और केन्द्रीय बोर्ड से जुड़े विद्यालयों के विद्यार्थियों को विशेष ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। सामान्य पाठकों के लिए अनेक रूचिकर तथ्यों और दुर्लभ जानकारियों का भी समावेश किया गया है। जिससे कि उन्हें किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में भरपूर मदद मिल सके।
तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता
यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। प्रतियोगिता के पहला चरण स्कूल स्तरीय होगा। उसमें चयनित छह विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कक्षा चार व पांच के लिए एक ग्रुप कक्षा छह, सात व आठ के लिए दूसरा, कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए तीसरा व कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए चतुर्थ ग्रुप बनाया जाएगा। पेपर सभी कक्षाओं के अनुरूप अलग-अलग बनाए जाएंगे।
नजर आएगा प्रदेश का गौरव
'हरियाणा को जानो' नामक इस पुस्तक को बीस से अधिक एक्सपर्ट ने तैयार किया है। इस पुस्तक में वर्तमान हरियाणा की उपलब्धियों, महात्मा गांधी की गिरफ्तारी हरियाणा के पलवल जिले में होने, देश के पहले जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना हरियाणा के कलोई झ'जर में होने से लेकर हरियाणा के सेना वीरों व खिलाडियों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसके 80 ऐसे जानकारियां दी गई हैं। जिनमें हरियाणा प्रदेश देश में अव्वल स्थान रखता है।
विद्यार्थियों को होगा बड़ा लाभ
इस पुस्तक से जहां विद्यार्थी प्रदेश के इतिहास से रुबरु होंगे, वहीं भविष्य में होने कम्पीटिशन एग्जाम में उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। इस पुस्तक को वैज्ञानिक सिद्धांतों के हिसाब से तैयार किया गया है। इससे विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास भी होगा। साथ ही वे हरियाणवीं शब्दावली व संस्कृति के प्रत्येक पहलूओं को भी नजदीक से जान पाएंगे। इस पुस्तक में विद्यार्थियों के समझने के हिसाब से विशेष आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है।
केबीसी की तर्ज पर होगी प्रतियोगिता
विद्यार्थियों को प्रदेश के गौरवशाली इतिहास व वर्तमान उपलब्धियों से रुबरु करवाने के मकसद से राह संस्था भविष्य में 'हरियाणा को जानो' प्रतियोगिता का भी आयोजन करेगी। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। प्रतियोगिता के पहला चरण स्कूल स्तरीय होगा। उसमें चयनित छह विद्यार्थियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। स्कूली स्तर पर हरियाणा को जानो नामक प्रतियोगिता स्कूली स्तर पर रिटर्न पैटर्न में होगी। उसके बाद केबीसी की तर्ज पर हरियाणा को जानो प्रतियोगिता व उसके बाद प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS