आतंकी हमले में शहीद हुआ कोसली का जवान

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना की रोड ओपनिंग पार्टी पर आतंकियों द्वारा आईईडी से किए गए हमले में शहीद हुए जवान दीपक कुमार जिला के गांव जुड्डी (कोसली) के रहने वाले थे। जैसे ही यह दुखद समाचार परिजनों को मिला तो वहां कोहराम मच गया। पत्नी व माता सहित पूरे परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोग निरंतर आ रहे हैं।
37 वर्षीय दीपक वर्ष 2005 में सेना में भर्ती हुए थे और इस समय आरआर बटालियन 24 में कार्यरत होते हुए कुलगाम जिले में ड्यूटी लगी हुई थी। आतंकियों ने घात लगाकर रोड ओपनिंग पार्टी पर निशाना लगाया। जिसमें तीन जवान घायल हो गए और दीपक शहीद हो गए। विवाहित दीपक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनका एक 10 साल का पुत्र आलोक है। उनकी दो बहनें हैं। वह अपने पीछे पत्नी पिंकी, माता राज देवी व बच्चों को छोड़ गए हैं। उनके पिता कृष्ण कुमार का आर्मी से सेवानिवृत होने के बाद देहांत हो चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS