अमित शाह से कुलदीप और भव्य बिश्नोई, हरियाणा और राजस्थान की राजनीतिक पर चर्चा

चंडीगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई व विधायक भव्य बिश्नोई ने नई दिल्ली आवास पर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान भव्य बिश्नोई ने उनसे आशीर्वाद लेते हुए गुजरात एवं आदमपुर उपचुनाव की जीत के लिए उन्हें बधाई दी।
कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि बेजोड़ संगठनकर्ता, महान व्यक्तित्व के धनी गृह मंत्री अमित शाह से आज हरियाणा और राजस्थान की राजनीतिक परिस्थतियों बारे विस्तृत चर्चा हुई है। राजनीतिक दूरदर्शिता और भारत के आम जनमानस की सोच के सटीक अंदाजे में उनका कोई सानी नहीं है। देश की राजनीति में उनकी एक अलग विलक्षण पहचान है। राज्यों में सांगठिन तौर पर भाजपा को मजबूती देते हुए उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा पूरे देश की जनता की पंसदीदा पार्टी बन गई है और हर चुनाव दर चुनाव और ज्यादा मजबूत होकर पार्टी आगे बढ़ रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS