उदयभान काे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर गुस्से में कुलदीप बिश्नोई, ट‍्वीट करके बयां किया दर्द, बोले - राहुल गांधी से....

उदयभान काे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर गुस्से में कुलदीप बिश्नोई, ट‍्वीट करके बयां किया दर्द, बोले - राहुल गांधी से....
X
हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नाेई को पूरी उम्मीद थी कि उनको ही हरियाणा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनके नाम की चर्चाएं भी कई दिन से चल रही थी। कुलदीप बिश्नाेई पिछले कुछ दिनों में कई बार राहुल गांधी से भी मिल चुके थे।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस को नए अध्यक्ष के तौर पर पूर्व विधायक उदयभान मिल गए हैं। कांग्रेस हाईकमान पंजाब और बाकी कीं राज्यों की तर्ज पर यहां भी चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए सभी सियासी दिग्गज नेताओं में संतुलन साधने का काम किया है। बतौर अध्यक्ष जिम्मेदारी संभाल रहीं सैलजा ने हाईकमान के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि सभी को कांग्रेस को मजबूत करने के लिए मिलजुलकर काम करना होगा।

वहीं उदयभान को हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष बनाने पर विधायक कुलदीप बिश्नाेई गुस्से में हैं। कुलदीप बिश्नाेई ने देर रात ट‍्वीट करके अपना दर्द बयां किया। उन्होंने लिखा कि साथियों, आप सबके संदेश सोशल मीडिया पर पढ़ रहा हूँ। आपका अपार प्यार देख कर मैं अत्यंत भावुक हूँ। आपकी तरह ग़ुस्सा मुझे भी बहुत है। लेकिन मेरी सब से प्रार्थना है कि जब तक मैं राहुल जी से जवाब ना माँग लूँ, हमें कोई कदम नहीं उठाना है। अगर मेरे प्रति आपके मन में स्नेह है तो संयम रखें आपको बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके स्वर्गीय भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नाेई को पूरी उम्मीद थी कि उनको ही हरियाणा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इनके नाम की चर्चाएं भी कई दिन से चल रही थी। कुलदीप बिश्नाेई पिछले कुछ दिनों में कई बार राहुल गांधी से भी मिल चुके थे। अब ये पद उदयभान को मिलने पर कुलदीप बिश्नाेई ने अपना दर्द बयां किया है। बिश्नाेई ने कहा कि ग़ुस्सा मुझे भी बहुत है, लेकिन मेरी सब से प्रार्थना है कि जब तक मैं राहुल जी से जवाब ना माँग लूँ, हमें कोई कदम नहीं उठाना है।कांग्रेस आलाकमान का फ़ैसला मंजूर : सैलजा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री सैलजा ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त होने पर उदय न और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज, सुरेश गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान का फ़ैसले उन्हें मंजूर है। जनविरोधी भाजपा-जजपा सरकार की चुनौतियों का हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को एकजुट होकर सामना करना होगा और जनता को इस जनविरोधी सरकार से छुटकारा दिलाना होगा। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हरियाणा में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से उठाएगी। सैलजा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी और हमारे नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए कृत संकल्पित है।



कांग्रेस को नहीं दलितों से लगाव, हुड्डा के दबाव में गांधी परिवार : भाजपा

हरियाणा कांग्रेस में हुए बदलाव पर भाजपा ने चुटकी ली है। हरियाणा भाजपा ने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी पार्टी है। पहले अशोक तंवर और फिर कुमारी सैलजा को अध्यक्ष प पर काम नहीं करने दिया गया। अब उदयभान के रूप में पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रबर स्टांप के रूप में अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उदयभान को काम नहीं करने देने के लिए उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष लगा दिए गए हैं, ताकि पार्टी में जूतम-पैजार की स्थिति पहले की तरह बरकरार रहे। हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अब अपना भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। यह पार्टी परिवारवाद पर चलती है। नेशनल स्तर पर सोनिया गांधी का परिवार और हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का परिवार पार्टी चला रहा है। इन परिवारों का जनता से सीधा कनेक्शन खत्म हो चुका है। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस का दलित प्रेम ढकोसला है। सैलजा दलित समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। यदि दलित को हटाकर दलित को ही अध्यक्ष बनाना था तो फिर अशोक तंवर और कुमारी सैलजा में क्या कमी थी।

Tags

Next Story