Kurukshetra : सरस्वती सरोवर पर मिला 4 माह का भ्रूण

Kurukshetra : सरस्वती सरोवर पर मिला 4 माह का भ्रूण
X
जिले के सरस्वती सरोवर पर लगभग 4 माह का भ्रूण मिला। जब लोगों को इस बारे पता चला तो सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Kurukshetra : धर्मिक नगरी पिहोवा में नवरात्र उपलक्ष्य में पूरा वातावरण भक्तिमय दिखाई दे रहा है, लेकिन ऐसे पवित्र मौके पर उस समय मानवता शर्मसार हुई और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची, जब सरस्वती सरोवर पर लगभग 4 माह का भ्रूण मिला। जब लोगों को इस बारे पता चला तो सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच गया। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी से छानबीन कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ बच्चे सरस्वती सरोवर में पैसे ढूंढ रहे थे, उन्हें अचानक पानी से एक पैकेट मिला। जिसे बच्चों ने बाहर निकालकर जब खोला तो बच्चे डर गए, क्योंकि पैकेट में एक भ्रूण था। बच्चों ने आसपास के लोगों को बताया और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठी हो गई। इसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी। स्थानीय लोगों में इस बात के लिए भारी रोष व्याप्त है कि पवित्र दिनों में पवित्र सरस्वती सरोवर में भ्रूण फेंका गया, जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की कि इस मामले की गहराई से जांच की जाए,आखिर सरस्वती सरोवर में भ्रूण क्यूं फेंका गया। उन्होंने इस मामले को लेकर आशंका जताई है कि किसी शरारती तत्व द्वारा भ्रूण को अन्य किसी स्थान पर दफनाने की बजाय सरस्वती सरोवर में जानबूझकर फेंका है, जिससे लोगों में भारी रोष है। नगरनिवासियों ने मांग की कि इस मामले की जांच हो और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

यह भी पढ़ें - Mahendragarh : सीईटी ग्रुप डी की परीक्षा में दूसरे की जगह पहुंचा मुन्ना भाई काबू

Tags

Next Story