Kurukshetra : गोताखोर ने झील से पकड़ा मगरमच्छ, लोगों ने ली राहत की सांस

Kurukshetra : गांव दबखेड़ी की झील से गोताखोर प्रगट सिंह ने एक मगरमच्छ पकड़ा। इसे पकड़ने के लिए वन्य जीव-जंतु विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दो घंटे बाद टीम ने मगरमच्छ को काबू कर लिया। मगरमच्छ करीब 4 फुट लंबा और 50 किलो का बताया जा रहा है। गोताखोर की टीम ने मगरमच्छ वन्य जीव-जंतु विभाग की टीम को सौंप दिया।
करीब दो महीने पहले बाढ़ आने के बाद दबखेड़ी नहर में तीन मगरमच्छ देखे गए थे, जो नहर के बाद झील में चले गए। तभी से गांव के लोग काफी दहशत में थे। वे बार-बार प्रशासन को मगरमच्छ पकड़ने के लिए गुहार लगा रहे थे। दोबारा फिर झील में मगरमच्छ दिखाई दिया तो लोगों ने इसकी सूचना गोताखोर प्रगट सिंह को दी। झील में 3 मगरमच्छ देखे गए थे। इनमें दो मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं। हालांकि तीसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गोताखोर की टीम ने जाल लगाकर मगरमच्छ को काबू कर लिया। विभाग की टीम मगरमच्छ को भौर सैयदां के मगरमच्छ प्रजनन केंद्र में छोड़ेगी। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें - Fatehabad : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पटवारी दबोचा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS