Kurukshetra : डॉ. मनीष कुकरेजा ने कनाडा में फहराया भारत का परचम

Kurukshetra : डॉ. मनीष कुकरेजा ने कनाडा में फहराया भारत का परचम
X
डॉ. मनीष कुकरेजा द्वारा कनाडा के विनिपेग शहर में 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रोविन्स मंत्री एंड्रेयो स्मिथ व लिबरल पार्टी के एमपीटेरी डेगविड तथा वहां स्थित मंदिर के प्रधान किरत ठकराल के साथ तिरंगा फहराया।

Kurukshetra : कुरुक्षेत्र निवासी डॉ. मनीष कुकरेजा द्वारा कनाडा के विनिपेग शहर में 77वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रोविन्स मंत्री एंड्रेयो स्मिथ व लिबरल पार्टी के एमपीटेरी डेगविड तथा वहां स्थित मंदिर के प्रधान किरत ठकराल के साथ तिरंगा फहराया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनीष कुकरेजा का बांसुरी वादन रहा, जिसमें उन्होंने देशभक्ति गीतों का वादन कर उपस्थित जनसमूह को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ तबले पर संगत विनिपेग शहर की प्रसिद्ध तबला वादिका नैतिले ओरी ने की। कार्यक्रम का संचालन पंजाब के लुधियाना से हरपाल ने किया।

डॉ. कुकरेजा ने कनाडा जाते समय प्रण लिया था कि वे वहां योग व बांसुरी के प्रचार प्रसार में अपना अधिकतम योगदान देंगे। कनाडा के विनिपेग शहर के कुछ परिवारों के माता पिता ने उनके बच्चों को बांसुरी विद्या सिखाने के लिए डॉ. कुकरेजा की निशुल्क सेवाओं में अपनी रुचि प्रकट की। अपने बांसुरी के गुरु उस्ताद डॉ. मुजतबा हुसैन के सपनों को पूरा करने के लिए कुरुक्षेत्र में भी हरियाणा कला परिषद के माध्यम से लगभग 50 बच्चों को वे बांसुरी वादन के गुर सिखा चुके है। 18 अगस्त को मेपल कम्युनिटी सेंटर हाल में लगभग 70 लोगों को योग के गुर सिखाए व उन्हें योग मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही ध्यान योग के अंतर्गत बांसुरी वादन पर शब्द अव्वल अल्लाह नूर उपाया तथा छल्ला गीत की धुन पर उपस्थित साधकों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। आगामी दिनों में वे कनाडा के विनिपेग शहर में आयोजित किए जाने वाले कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिसमें मंदिरों व गुरुद्वारों में होने वाले विशेष कार्यक्रम व इस्कॉन द्वारा आयोजित किया जाने वाला जन्माष्टमी पर्व प्रमुख होंगे।

यह भी पढ़ें - National flag का हुआ अपमान : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फहराया उल्टा तिरंगा





Tags

Next Story