Kurukshetra : लोहारा गांव की गली में मिला भ्रूण, फैली सनसनी

Kurukshetra : लोहारा गांव की गली में मिला भ्रूण, फैली सनसनी
X
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। अभी तक पता नहीं चला है कि भ्रूण किसने और कब फेंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

कुरुक्षेत्र जिले में फिर ममता शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहां गांव लोहारा में गली में भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने की सूचना सरपंच प्रतिनिधि ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में ले लिया है।अभी तक पता नहीं चला है कि भ्रूण किसने और कब फेंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। भ्रूण करीब 5 महीने का बताया जा रहा है, जो लड़के का है। कालोनी की महिला नन्ही देवी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब आठ बजे जब वह कालोनी में गली में झाड़ू लगा रही थी तो गली में उन्हें एक बिना कपड़ों के भ्रूण पड़ा मिला। यह भ्रूण करीब 5-6 महीने का होगा और यह लडका था। लडका का भ्रूण मिलने से यह भी साबित होता है कि यह किसी औरत ने अपने पाप को छुपाने के लिए किया है।

लाडवा थानाध्यक्ष राम स्नेही ने बताया कि सुचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को बुला लिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के बाद भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गांव के सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी इसका पता नहीं चल पाया की यह भ्रूण किसका है। पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Chaudhary Devi Lal University : सीडीएलयू में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे स्नातकोत्तर के दाखिले

Tags

Next Story