Kurukshetra : रेलवे स्टेशन पर लिखे खालिस्तानी नारे, पंजाब भारत का नहीं हिस्सा

Kurukshetra : कुरुक्षेत्र जंक्शन रेलवे स्टेशन की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। दीवार पर पंजाबी में लिखा हुआ था कि जी 20 पंजाब भारत का हिस्सा नहीं हैं। नारों के साथ इंग्लिश में एसएफजे (सिख फॉर जस्टिस) भी लिखा था। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और पेंटर को बुलाकर नारों को मिटाया गया। घटना के बाद से रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
रेलवे स्टेशन की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे हुए मिले। रात के समय किसने खालिस्तानी नारे लिखे और क्यों हिंसा फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, इसको लेकर पुलिस काफी चिंतित है। जिस दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे हुए है, वह दीवार रेलवे स्टेशन की सीमा में है। वही जीआरपी थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि वे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। यह कार्य लोगों में नफरत फैलाने के उद्देश्य से किया गया लग रहा है, लेकिन ऐसे लोगों को कामयाब होने नहीं दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Jakhal : जलती चिता पर पानी डालकर पुलिस ने निकलवाया युवती का अधजला शव
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS