Kurukshetra : इंडियन आइडियल में केयूके की छात्रा ने मचाया धमाल, फर्स्ट क्लियर कर दूसरे राउंड में पहुंची प्रीति

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संगीत एवं नृत्य विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर शुचिस्मिता ने बताया कि एमए संगीत गायन की छात्रा प्रीति ने प्रसिद्ध संगीत प्रतियोगिता इंडियन आयडल के प्रथम राउंड (First round) में सफल होकर दूसरे राउंड में जगह बनाई।
सांस्कृतिक निदेशालय, असम द्वारा आयोजित देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में 13 अगस्त को प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतयुग दर्शन शिक्षा एवं शोध संस्थान द्वारा मई 2020 में आयोजित एकल गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत रागांग समिति, रोहतक द्वारा आयोजित फिल्म संगीत प्रतियोगिता में सैंकड़ों प्रतियोगियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
फरीदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में भाग लेकर संगीत (music) एवं नृत्य विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। प्रोफेसर शुचिस्मिता ने बताया कि संगीत एवं नृत्य विभाग में शिक्षार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होता है।
इसका प्रमाण लॉकडाउन की अवधि के दौरान संगीत एवं नृत्य विभाग के विद्यार्थियों द्वारा तैयार उम्दा संगीत रचनाए हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। संगीत जगत में संगीत एवं नृत्य विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम जगमगा रहा है, जिससे विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS