Kurukshetra News : बाइक सवार बदमाशों ने दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में मचा हड़कंप

Kurukshetra News : बाइक सवार बदमाशों ने दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, लोगों में मचा हड़कंप
X
अज्ञात युवकों ने सुखदेव सिंह और समय सिंह के मकान पर फायरिंग की। सुखदेव सिंह के मकान पर 5 राउंड तो वही 6 राउंड समय सिंह के घर पर किये गए। वही एक व्यक्ति को पेट मे गोली लगने की सूचना है।

Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र के हल्का लाडवा में लगातार कई दिनों से अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले कुछ दिनों से लाडवा के अलग-अलग क्षेत्र में गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला शनिवार सुबह करीब 5:00 का है जब लोग अपने घरों में सोए हुए थे। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो युवकों द्वारा गांव बाखली के दो अलग-अलग घरों पर 10 से अधिक राउंड फायर किए गए। अज्ञात युवकों ने सुखदेव सिंह और समय सिंह के मकान पर फायरिंग की। सुखदेव सिंह के मकान पर 5 राउंड तो वही 6 राउंड समय सिंह के घर पर किये गए। वही एक व्यक्ति को पेट मे गोली लगने की सूचना है। फायरिंग से लोगों में दहशत मच गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पुलिस अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले हनोरी चौक स्थित ठेके पर गोलियां चलाई गई थी। इस मामले में रंजिश रखते हुए सुखदेव सिंह और समय सिंह के घर पर दहशत फैलाने के लिए गोलियां चलाई गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घरों पर करीब 11 राउंड फायर किए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि हमलावर जाते-जाते मनी सरदार लाडवा का नाम लेकर मौके से फरार हो गए। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की दहशत फैलाने वाले हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई।

ये भी पढ़ें- Haribhoomi Exclusive : नारनौल में 50 लाख का होर्डिंग ठेका घोटाला! 3 साल से एक पैसा भी जमा नहीं, नगर परिषद ने नोटिस भेजकर खानापूर्ति की

Tags

Next Story