कुरुक्षेत्र : एसवाईएल नहर से प्रगट सिंह की टीम ने दो मगरमच्छों को पकड़ा, वन्य प्राणी विभाग को सौंपा

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी के समीप एसवाईएल नहर से दो मगरमच्छ मिले है। गोताखोर प्रगट सिंह व उनकी टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद नहर से मगरमच्छ को बाहर निकाला। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि दबखेड़ी डेरा वालों ने तीन दिन पहले सूचना दी थी कि डेरे के समीप मगरमच्छ देखे गए है। इसके बाद भी डेरावासी भयभीत थे।
मगरमच्छ डेरा में रहने वाले पशुओं को अपना शिकार बना रहे थे। मगरमच्छों के भय के चलते डेरावासियों ने अपने पालतु पशुओं को कमरोें में बंद कर दिया था। तीन दिनों तक चले सर्च अभियान के तहत गोताखोर प्रगट सिंह व उनकी टीम से शिंद्र, नरिंद्र, गुरिंद्र सहित 8 लोगों की टीम ने दोनों मगरमच्छों को जाल लगाकर पकड़ा। एक का वजन 3 क्विंटल व दूसरे का वजन डेढ़ क्विंटल है। टीम ने मगरमच्छों को वाइल्ड लाइफ टीम को सौंपा जो मगरमच्छों को भौर सैदा प्रजनन केंद्र में ले गई। गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि यह उनकी टीम द्वारा पकड़ा गया 16वां मगरमच्छ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS