किसानों को उनकी लाभ राशि बैंक खातों में देने पर कुरुक्षेत्र पुरस्कृत

किसानों को उनकी लाभ राशि बैंक खातों में देने पर कुरुक्षेत्र पुरस्कृत
X
पूसा में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कुरुक्षेत्र जिले को प्रदान किया गया पुरस्कार कृषि व किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने ग्रहण किया।

किसानों के आधार प्रमाणीकरण व लाभपात्र किसानों को उनकी लाभ राशि सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किए जाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्यों के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला को पुरस्कृत किया गया।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के सफल कार्यान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में पूसा में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला को प्रदान किया गया पुरस्कार केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से हरियाणा के कृषि व किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने ग्रहण किया। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि कृषि क्षेत्र के विकास व किसान कल्याण की दिशा में विभन्नि योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के सफल कार्यान्वयन के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा विभन्नि श्रेणी के पुरस्कारों में 05 राज्यों व 15 जिलों को पुरस्कृत किया गया।

Tags

Next Story