Kurukshetra : चंद्रयान-3 की कामयाबी में वैज्ञानिक देवेश ओला का बड़ा योगदान

Kurukshetra : चंद्रयान-3 की कामयाबी में वैज्ञानिक देवेश ओला का बड़ा योगदान
X
  • वैज्ञानिक देवेश ओला ने यूआईईटी कुरुक्षेत्र से की बीटेक
  • मूल रूप से भिवानी के गांव बरसी जाटान के निवासी है देवेश

Kurukshetra : चंद्रयान-3 की बुधवार शाम काे सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इस मिशन में वैज्ञानिक देवेश ओला का बड़ा योगदान रहा। देवेश ओला ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान से 2015 में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बीटेक की है। देवेश ओला मूल रूप से भिवानी जिले के गांव बरसी जाटान के रहने वाले है। देवेश ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन चंद्रयान-3 मिशन में काफी मेहनत की है।

देवेश ने आईआईटी हैदराबाद से एमटेक की है। 2017 में इसरो में ज्वाइन किया। करीब एक माह पहले चंद्रयान-3 का सफल परीक्षण रहा था। इसमें देवेश ने कई पहलुओं पर काम किया। देवेश ओला की शानदार उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगड़ा ने बधाई दी है। यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगड़ा ने बताया कि देवेश ओला पढ़ाई में बहुत अच्छा था। देवेश ने यूआईईटी की वेबसाइट भी डिजाइन की थी, जिस पर देवेश को मार्च 2015 में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया था। उन्होंने संस्था स्तर की तकनीकी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लिया। देवेश तकनीकी उत्सव, एक्सेलसियर की आयोजन समिति के सदस्य भी थे।

यह भी पढ़ें - Rohtak : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

Tags

Next Story