कुरुक्षेत्र : दो गुटों में हुई आपसी कहासुनी, यमुनानगर के युवक की चाकू मारकर हत्या

कुरुक्षेत्र : दो गुटों में हुई आपसी कहासुनी, यमुनानगर के युवक की चाकू मारकर हत्या
X
युवक की पहचान लगभग 25 वर्षीय भजन सिंह निवासी गांव बापा जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कुरुक्षेत्र। सोमवार देर सांय रेलवे रोड पर दो गुटों में हुई आपसी कहासुनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक की पहचान लगभग 25 वर्षीय भजन सिंह निवासी गांव बापा जिला यमुनानगर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भजन सिंह अपनी ससुराल गांव शरीफगढ़ में आया हुआ था। वह सोमवार को शहर में शॉपिंग करने के लिए आया था।

बताया जाता है कि भजन सिंह की कार की किसी अन्य कार के साथ टक्कर हो गई जिस पर दूसरी कार में सवार तीन लोगों के साथ उसकी कहासुनी हो गई और कहासुनी में एक युवक ने भजन सिंह पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने पर भजन सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल भजन सिंह को राहगीरों ने एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक ने भजन सिंह की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया लेकिन भजन सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव का मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा।

Tags

Next Story