Kurukshetra : पिहोवा के सिटी थाने में घुसा सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Kurukshetra : पिहोवा के सिटी थाने में घुसा सांप, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
X
पिहोवा के सिटी थाने में सांप घुस गया, जिसके कारण कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी थाने से बाहर निकल गए। एक-डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टिकरी के रहने वाले स्नैकमैन पवन कुमार ने आकर सांप को पकड़ लिया।

Kurukshetra : पिहोवा के सिटी थाने में सांप घुस गया, जिसके कारण कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सांप को देखते ही थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी थाने से बाहर निकल गए। एक-डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद टिकरी के रहने वाले स्नैकमैन पवन कुमार ने आकर सांप को पकड़ लिया। इसके बाद थाना कर्मियों ने राहत की सांस ली और अपना काम शुरू किया। थाने में घुसा सांप करीब 4 फुट लंबा बताया जा रहा है।

जानकारी अनुसार सुबह के समय थाने में लगे एसी की पाइप से एक चार फुट लंबा सांप थाने के कमरे में घुस गया। उसे देखते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। थाना कर्मी अपना-अपना काम छोड़कर थाने से बाहर भाग आ गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी बाहर जमा हो गए। तब किसी ने इसकी सूचना स्नैकमैन पवन कुमार को दी। पवन कुमार ने एक-डेढ़ घंटे के बाद सांप को थाने से पकड़ा और बाद में सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया। पवन कुमार ने बताया कि थाने से पकड़ा गया सांप रैट स्नेक है। चूहें इस सांप की मनपसंद खुराक है। शायद चूहों के पीछे ही यह सांप थाने के अंदर घुस गया। इसके काटने से शरीर में इन्फेक्शन हो जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता।

यह भी पढ़ें - Kaithal : ममता को किया शर्मसार, नाबालिग लड़की का सौदा करने वाली मां को पकड़ा



Tags

Next Story