कुरुक्षेत्र सूर्य ग्रहण मेला : श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी स्पेशल रोडवेज बसें, तैयारियां तेज

जींद। कुरुक्षेत्र में 25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए रोडवेज जींद डिपो ने 24 व 25 अक्टूबर को स्पेशल बसें चलाएगा। इसके अलावा कर्मशाला प्रबंधक को भी निर्देश दिए गए हैं कि जींद से कुरुक्षेत्र मेले में जाने वाले बस पर रूट बोर्ड लगवाए जाएं जिससे यात्रियों को कुरुक्षेत्र जाने वाली बस के बारे में आसानी से पता चल सके।
इसके अलावा कुरुक्षेत्र में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जींद डिपो से एक क्रेन व चालक को 24 अक्टूबर तक कुरुक्षेत्र कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। कुरुक्षेत्र डिपो की जींद में नाइट स्टे करने वाली बस सुबह आठ बजे जींद से कुरुक्षेत्र के लिए चलती है। वहीं दूसरी बस जींद से कुरुक्षेत्र के लिए सुबह नौ बजकर दस मिनट पर बस चलती है। इसके बाद सुबह सवा 11 बजे व दोपहर एक बजे भी जींद से कुरुक्षेत्र के लिए बस चलती है।
जींद डिपो के महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने बताया कि 25 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र में लगने वाले सूरजकुंड मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। इससे यात्रियों को कुरुक्षेत्र पहुंचने में आसानी रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS