कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय : कुटा ने प्रैक्टिकल परीक्षा की प्रक्रिया के बदलाव पर जताया एतराज

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय : कुटा ने प्रैक्टिकल परीक्षा की प्रक्रिया के बदलाव पर जताया एतराज
X
कुटा प्रधान डॉ आनंद कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इस तरह के बदलाव से शिक्षा के सत्र में गिरावट आएगी।

Kurukshetra News : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के कार्यालय में कुटा प्रधान डॉ आनंद कुमार की अध्यक्षता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) की बैठक हुई। बैठक मैं प्रैक्टिकल परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया में बदलाव करने पर एतराज जताया गया।

कुटा प्रधान डॉ आनंद कुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में इस तरह के बदलाव से शिक्षा के सत्र में गिरावट आएगी। इस तरह के बदलाव कही न कही शिक्षा के स्तर पर आघात करने का कार्य करेंगे एवं शिक्षकों पर भी दबाव का भाव रहेगा। डॉ आनंद ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थियों के भविष्य को मध्य रखते हुए, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ इस तरह के बदलाव को पूर्ण तौर पर खारिज करता है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ जितेंद्र खटकड़ ने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया को लेकर जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की जाएगी और शिक्षकों के विचार विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखे जाएंगे और प्रशासन से पुरानी परीक्षा प्रणाली जारी रखने की मांग रखी जाएगी। बैठक में कुटा सह- सचिव डॉ संजय त्यागी, डॉ महावीर रंगा, डॉ दिनेश धनखड़, डॉ सोहनलाल, डॉ दीप्ति,डॉ पूजा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- HTET 2023 : हरियाणा बोर्ड ने एचटेट परीक्षा का शैड्यूल जारी किया, डीएलएड का भी परिणाम घोषित

Tags

Next Story