Kurukshetra University के प्रो. राजवीर सिंह को राष्ट्रीय राजनीति वैज्ञानिक पुरस्कार से किया सम्मानित

Kurukshetra University के प्रो. राजवीर सिंह को राष्ट्रीय राजनीति वैज्ञानिक पुरस्कार से किया सम्मानित
X
मेघालय विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित संघ के 59वें अखिल भारतीय राजनीति विज्ञान सम्मेलन में प्रोफेसर राजवीर सिंह यादव को यह पुरस्कार मिला।

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (Kurukshetra University) के राजनीति विज्ञान तथा रक्षा एवं रणनीति अध्ययन के विभागाध्यक्ष तथा डीन सोशल साइंसेज रहे प्रोफेसर राजवीर सिंह यादव को भारतीय राजनीति विज्ञान संघ द्वारा वर्ष 2020 के वरिष्ठ राष्ट्रीय राजनीति वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मेघालय विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित संघ के 59वें अखिल भारतीय राजनीति विज्ञान सम्मेलन में प्रोफेसर राजवीर सिंह यादव को यह पुरस्कार मिला।

इस अवसर पर उन्हें जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की प्रथम महिला कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित ने सम्मान पत्र से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर शांतिश्री पंडित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की कुलपति होने के साथ-साथ अखिल भारतीय राजनीति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। बता दें की सम्मान लगभग चार दशक तक राजनीति विज्ञान विषय के पठन, पाठन और विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है।

प्रोफेसर यादव ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और भारतीय विदेश नीति पर 84 से अधिक शोधपत्रों के प्रकाशन के साथ 8 पुस्तकों का भी लेखन किया है। उनकी भारत की विदेश नीति नामक पुस्तक पूरे भारत के हिंदी भाषी क्षेत्र और विशेषकर सिविल सेवा के प्रतिभागियों के बीच में अत्यंत लोकप्रिय है। अभी हाल ही में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन पियर्सन द्वारा प्रकाशित उनकी पुस्तक इंडियाज फॉरेन पालिसी : पोस्ट कोल्ड वॉर इयर्स, को भी पाठकों ने और विद्यार्थियों ने अत्यंत सराहा है।

Tags

Next Story