1990-1991 से 1997-1998 के विद्यार्थियों को स्पेशल मर्सी चांस देगी कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी

कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सत्र 1990-1991 से 1997-1998 के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल मर्सी चांस देने की अधिसूचना जारी की है। लोक सम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इस सत्र में नामांकित हुए विद्यार्थी जुलाई-अगस्त 2021 में मर्सी चांस लेने के लिए 30000 रुपए एडिशनल फीस एवं 1500 रुपए परीक्षा शुल्क के साथ 15 जुलाई 2021 तक फार्म भर सकते हैं। डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि स्पेशल मर्सी चांस की परीक्षा नए पाठ्यक्रम के अनुरूप होगी। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS