Kurukshetra : तालाब में मिला महिला का शव, आत्महत्या की आशंका

Kurukshetra : गांव खेड़ी रामनगर के तालाब में एक महिला का शव मिला। मृतका की शिनाख्त संगीता निवासी खेड़ी रामनगर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भिजवाया। मृतका के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
मृतक महिला के पति प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी संगीता शुक्रवार से लापता थी। वह घर से गांव में ही दूध लेने के लिए गई। शाम को वह अपने काम से लौटा तो उसने अपनी मां से संगीता के बारे में पूछताछ की। तब उसकी मां ने बताया कि संगीता दूध लेने गई थी और लौटी नहीं है। उसके बाद वह उसे ढूंढने के लिए आस-पड़ोस में गया, मगर उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह वह उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाने पुलिस स्टेशन में गया था। दोपहर को उसे सूचना मिली कि संगीत की चप्पल गांव के तालाब के पास पड़ी हैं तथा उसका शव तालाब में तैर रहा है। बताया जा रहा है कि संगीता की मां उससे बातचीत नहीं करती थी। इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी। ऐसे में सुसाइड किए जाने का शक है। सुभाष मंडी चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - Hisar : वन विभाग में डिप्टी रेंजर की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS