Kurukshetra : ब्रह्मसरोवर में नहा रहे युवक की डूबने से मौत

Kurukshetra : ब्रह्मसरोवर पर एक युवक की सरोवर में डूबने से मौत हो गई। युवक शुक्रवार दोपहर को ब्रह्मसरोवर पहुंचा था और गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में नहाने उतर गया। नहाते-नहाते युवक डूबने लगा। केडीबी के गोताखोराें ने युवक को बाहर निकाला और लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में लेकर पहुंचे। अस्पताल (Hospital) पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
जानकारी अनुसार बाजरान गली गौशाला बाजार निवासी करीब 32 वर्षीय युवक कमल वधवा शुक्रवार दोपहर को ब्रह्मसरोवर पहुंचा और गर्मी के चलते ब्रह्मसरोवर में नहाने लगा। युवक नहाते-नहाते रेलिंग के पार चला गया और पानी गहरा होने पर वह डूबने लगा तो पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे केडीबी के गोताखोरों ने युवक को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Yamunanagar : विदेश से नकली रिश्तेदार बनकर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपए
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS