Yamunanagar : कंस्ट्रक्शन मशीन की चपेट में आने से लेबर की मौत

हरिभूमि न्यूज.यमुनानगर
जिले की सीमा पर स्थित यमुना नदी के नगली घाट पर पर यूपी और हरियाणा को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे ओवरब्रिज पर काम करते समय कंस्ट्रक्शन मशीन की चपेट में आने से लेबर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आरोपित कंस्ट्रक्शन मशीन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब के जिला जालंधर निवासी हरमिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने नदी पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए लेबर का ठेका लिया हुआ है। दोपहर के समय वह और उसका लेबर कर्मचारी पंजाब के गांव पद्धी मटवाली निवासी 42 वर्षीय धर्मपाल यमुना ब्रिज से काम खत्म करके अपने कमरे पर लौट रहे थे। इस दौरान वह अभी निर्माणाधीन यमुना ब्रिज से थोड़ी दूरी पर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही कंस्ट्रक्शन मशीन ने लेबर कर्मचारी धर्मपाल को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद आरोपित कंस्ट्रक्शन मशीन चालक मौके से भाग गया। गंभीर हालत में धर्मपाल को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मशीन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS